ASANSOL

Deoghar Ropeway Accident : रात भर हवा में लटके रहे लोग, 16 को  निकाला गया

राहत कार्य में वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर, एनडीआरएफ, आइटीबीपी के  जवान जुटे हुए 

बंगाल मिरर, देवघर : ( Deoghar Ropeway Accident) देवघर के त्रिकूट पहाड़ी पर भीषण रोपवे हादसा हुआ। रात भर महिलायें, बच्चे समेत 48 लोग हवा में लटके रहे।  इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी थे। आपदा बचाव बलों को भी बुलाया गया है। इसके अलावा सेना और अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों से अब तक 16 लोगों को बचा लिया गया है राहत कार्य में एनडीआरएफ, आइटीबीपी के  जवान जुटे हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घटना पर नजर बनाये हुए है। मंत्री हफीजुल हस मौके पर मौजूद हैं। जिले के तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी राहत कार्य में लगे हैं। 

 Deoghar Ropeway Accident)
source twitter


( Deoghar Ropeway Accident) हादसा रविवार दोपहर का है। तब से अब तक 48 लोग सोमवार से रोपवे पर लटके हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। देवघर में एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी तक जाने के लिए रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है। यह रोपवे राइड पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। 

source twitter


  ( Deoghar Ropeway Accident) रविवार दोपहर त्रिकूट पहाड़ी पर रोपवे पर सैप टूट गया। इसके कारण हुए हादसे में  एक महिला पर्यटक मौत हो गई। वहीं कुल 48 पर्यटक 12 ट्रॉलियों में फंस गए। वे रात भर उस रोपवे पर लटके रहते हैं। बचाव के लिए वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर लाया गया है। हालांकि तेज हवा के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आई। रोपवे सेवा फिलहाल बंद है। घंटो मशक्कत के बाद पहले 16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था। 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *