Asansol हाइवे पर सड़क हादसे में दिव्यांग की मौत, महिला घायल
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्ला मोड़ के निकट सड़क हादसे में दिव्यांग की मौत हो गई तथा एक महिला जख्मी हो गई। मृतक की पहचान कृष्णनंदन महतो(45) के रूप में हुई जो जामुड़िया के नींघा निवासी थे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![accident sample](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/11/accident.jpg?resize=300%2C168&ssl=1)
बताया जाता है कि वह दिव्यांग कृष्णनंदन अपनी पत्नी के साथ दिव्यांगों की सुविधा वाली स्कूटी से दामागोड़िया काम के लिए जाते थे। रोजाना की तरह वह दोनों गुरुवार की शाम काम से लौट रहे थे। उसी दौरान कल्ला मोड़ के पास उनकी स्कूटी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गये। जिला अस्पताल में कृष्णनंदन को मृत घोषित कर दिया गया।