ASANSOLSPORTS

Asansol के Abhinav Shaw का दुनिया में बजा डंका

जर्मनी में चल रहे जूनियर वर्ल्ड कप में जीता सिल्वर मेडल

बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol के Abhinav Shaw का कमाल. आसनसोल के युवा शूटर अभिनव साव ने इस बार फिर अपनी प्रतिभा से दुनिया में डंका बजाया है। जर्मनी में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। मात्र 14 साल की उम्र में ऐसा कर अभिनव ने इतिहास रच दिया है। उसके इस प्रदर्शन से शिल्पांचलवासियों को गर्व है।

Abhinav Shaw

Abhinav Shaw  ने जूनियन विश्व कर के 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में कल जगह बनाई थी। आज उसने सिल्वर मेडल जीता। उसके पिता रूपेश साव भी वहां मौजूद हैं। इसके पहले अप्रैल में ही अभिनव ने   नेशनल स्काव्यड में दस शूटरों में जगह बनाई थी। अभिनव ने भोपाल में हुए सेलेक्शन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन किया था। उसके प्रदर्शन पर दादाजी रामचंद्र साव,  स्कूल के प्रिंसिपल रवि विक्टर, एनआरएआई उपाध्यक्ष वीके ढल्ल, एसबीएफसीआई महासचिव जगदीश बागड़ी ने खुशी जताते हुए शिल्पाचंल के लिए गौरवशाली क्षण बताया। वीके ढल्ल ने कहा कि Asansol के Abhinav Shaw पूरे शिल्पांचल के लिए गर्व की बात है। अभिनव ने लाखों शिल्पांचलवासियों का सिर गर्व से उंचा कर दिया है। उससे हमें बड़ी आशा है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!