SAIL NJCS SUB COMMITTEE की बैठक 26 को
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : सेल में कार्यरत हजारों ठेका श्रमिकों के लंबे समय से लंबित मुद्दों को लेकर SAIL NJCS SUB COMMITTEE की बैठक आगामी 26 मई को दिल्ली में होगी। सेल के सीजीएम जितेन्द्र कुमार ने बैठक की सूचना सभी को जारी कर दी है। यह ठेका श्रमिकों के मुद्दों को लेकर चौथी बैठक होने जा रही है तीसरी बैठक 28 अप्रैल को हुई थी, लेकिन उसमें कोई नतीजा नहीं आया था, अब तक तीनों बैठक बेनतीजा ही रही है। इससे ठेका श्रमिकों में आक्रोश बढ़ रहा है














गौरतलब है कि सेल के ठेका श्रमिकों के वेतन संशोधन की मांग लगातार हो रही है । अब तक हुई बैठकों में यूनियनों ने श्रमिकों का वेतन एस -1 ग्रेड के न्यूनतम मूल के अनुसार मांगा है । लगातार दबाव के बाद ठेका श्रमिकों के विषय भी एनजेसीएस सब कमेटी की बैठक 28 अप्रैल को दिल्ली में बुलाई गई थीय़ॉ सेल में कार्यरत 85000 ठिकादार श्रमिको के वेतन पुनरीक्षण को लेकर आज एनजेसीएस सब कमिटी को बैठक न्यू दिल्ली के हैबिटेट सेंटर में हुई थी। यूनियन की ओर से श्रमिको के वेतन के ऊपर जो भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव हो वो बेसिक पे के साथ जुड़े ऐसी मांग रखी गई, परंतु मैनेजमेंट की ओर से कोई भी प्रस्ताव नहीं आया था। जिसके कारण लगातार तीसरी बैठक भी बेनतीजा रही। तभी तय हुआ था कि अगली बैठक 26/5/2022 न्यू दिल्ली में होगी,



Vest