ASANSOL

Asansol Chamber मतदान के साथ चल रहा जलपान, कौन होगा सरताज  फैसला कल

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की द्विवार्षिक कार्यकारिणी 2022-24 को लेकर मतदान चल रहा है। इस दौरान मतदाताओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था है। दोनों पैनल द्वारा सदस्यों के लिए जबरदस्त इंतजाम किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश प्रसाद केडिया की देखरेख में चुनाव हो रहा है। चैंबर का सरताज कौन होगा। इसका फैसला कल होगा। दोनों पैनलों में जबरदस्त टकराव होने वाला है। क्योंकि दोनों पैनल पिछले कार्यकाल में सक्रिय रहे हैं। गौरी फार ग्लोरी पैनल चैंबर में बदलाव लाने पर जोर दे रहा है तो दूसरी ओर एक्सपीरिएंस एंड यूथ टीम दावा कर रही है कि उनलोगों ने चैंबर को नई ऊंचाई तक पहुंचाया है। अब चैंबर सदस्य इस बार किसे चुनते हैं, इसका पता परिणाम घोषणा के बाद ही चलेगा।

गौरी फार ग्लोरी के प्रत्याशी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सतपाल सिंह कीर पिंकी, उपाध्यक्ष राजेश मिहारिया, जतिंदर सिंह अरोड़ा, संयुक्त सचिव शोभन नारायण बसु, मनोज तोदी, कोषाध्यक्ष के लिए राजू अग्रवाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष के लिए उज्जवल राय, कार्यकारिणी सदस्य के लिए हरिनारायण अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, दयानंद प्रसाद, संजय तिवारी, संजय चांचड़ा, अनिरूद्ध राय, विशाल गुप्ता, आनंद राणा, ओम प्रकाश गुप्ता पिन्टू, सुनील सोनकर, सुशांत दां, चंदन उपाध्याय, शंकर नारायण मुरली, बीआर दासगुप्ता, मो. इम्तियाज, सुदीप अग्रवाल, शमीक पाल, विनोद बगड़िया, मंजीत सिंह बग्गा, सुभाष अग्रवाल, सौम्य चौधरी, पंकज सलूजा प्रत्याशी हैं।

…………….

एक्सपीरिएंस एंड यूथ टीम के प्रत्याशी

एक्सपीरिएंस एंड यूथ टीम ने ओम प्रकाश बगड़िया को अध्यक्ष तथा निवर्तमान सचिव शंभूनाथ झा को सचिव प्रत्याशी बनाया है। वहीं पैनल में निरंजन अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय शर्मा और मुकेश तोदी को उपाध्यक्ष, सुनीत दास और राजू अग्रवाल को संयुक्त सचिव, आलोक धर को कोषाध्यक्ष तथा अशोक अग्रवाल को संयुक्त कोषाध्यक्ष के प्रत्याशी है। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के लिए बिनोद केडिया, दिनेश पोद्दार, सुदीप अग्रवाल, ऋत्विक घटक, बिजय माखरिया, धर्मबीर प्रसाद, शंकर चटर्जी रिजू, पंकज अग्रवाल, मनीष बगड़िया, राकेश बंसल, कंचन सेन, अमर प्रसाद, आनंद पारीक, अभय कुमार बरनवाल, संतोष दत्ता और अभिक संथालिया, दुर्गा साव, अजय साहा, सुनील मुकीम प्रत्याशी हैं।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!