IAS Nitin Singhania को मालदा डीएम बनने पर सम्मान, निगम से विदाई
बंगाल मिरर, आसनसोल : तेज तर्रार आईएएस अधिकारी नितिन सिंघानिया( IAS Nitin Singhania) को आसनसोल नगर निगम के के आयुक्त से मालदा का डीएम बनाया गया है। उनको नगर निगम के सभागार में विदाई दी गई मालदा का जिला शासक बनाये जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। उनकी जगह पूरुलिया के जिला शासक आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर के रूप में पदभार संभालेंगे




आज कमिश्नर नितिन सिंघानिया को विदाई देने आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी घोषित अभिजीत घटक वसीम उल हक सहित निगम के तमाम कर्मचारी और अन्य पार्षद गण उपस्थित थे इस मौके पर नितिन सिंघानिया ने आसनसोल नगर निगम में अपने कार्यकाल की यादों को ताजा किया और कहा कि यह समय उनके लिए एक सुखद याद के रूप में हमेशा उनके साथ रहेगा वहीं नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चैटर्जी ने भी नितिन सिंघानिया के कार्यकुशलता की तारीफ की और उनके भविष्य जीवन के लिए उनको शुभकामनाएं दी।
आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने आसनसोल नगर निगम के आयुक्त नितिन सिंघानिया ( IAS Nitin Singhania) को उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दी उन्होंने नितिन सिंघानिया को मालदा का जिला शासक बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी आज आसनसोल चैंबर आफ कमर्स की तरफ से नितिन सिंघानिया को विदाई दी गई इस मौके पर संयुक्त कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य आनंद पारीक और सुनील मुकीम उपस्थित थे