ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

ECL कर्मी हत्या में 2 गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड पर

बंगाल मिरर, एस सिंह( क्राइम रिपोर्टर), आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) जामुड़िया थानान्तर्गत चांदा में बीते  23 नवंबर 21 की रात ईसीएल कर्मी मदन बाउरी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। 08.06.2022 को जांच के दौरान विश्वसनीय सूत्री की सूचना के आधार पर रोटीबाटी 40 नं धवड़ा  में छापेमारी की गई और उमेश भुइयां को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद   धनबाद के भूली स्थित  बी.एल. कालोनी, चरतल्ला, से सागर भुईयां को गिरफ्तार किया।  पूछताछ करने पर गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज  सीजेएम पश्चिम बर्धमान 14 दिनों की रिमांड के लिए कोर्ट भेजा। जहां से . कोर्टने 10 दिन पीसी की अनुमति दें। अब वे जमुरिया पीएस में पुलिस हिरासत में हैं।

आगे की जांच में पता चला कि मृतक मदन बाउरी ईसीएल का कर्मचारी था। मदन बाउरी ब्याज पर पैसा उधार देता था।  लोग बहुत सारे ब्याज उधार के एवज में देते थे। सभी स्थानीय लोगों ने माना कि मदन बाउरी लंबे समय से इस तरह का धंधा चला रहा था पुलिस हत्या में शामि अन्य साथियों (शूटर) को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि 23 नवंबर की रात आसनसोल के जामुड़िया थानान्तर्गत चांदा मोड़ इलाके में ईसीएल कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सरेआम फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया था। बताया गया था कि नकाबपोश अपराधी ने गोली मारी। घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी छानबीन के लिए पहुंचे थे। 

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक ईसीएल कर्मी मदन बाउरी प्रतिदिन इलाके के एक मटन दुकान में आता था। वहाँ दुकान मालिक व इलाके के कुछ लोगो के साथ गपशप भी करता था। घटना के वक्त भी वह इलाके के कुछ लोगों के साथ गपशप कर रहा था। तभी अचानक से नकाबपोश अपराधी दुकान की तरफ आगे बढ़ा और उसने अचानक से रिवाल्वर निकाली और मदन बाउरी के ऊपर तबातोड़ 3 गोलियां चला दी थी। इस गोलीबारी में मदन बाउरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *