ASANSOL

Protest Against Nupur Sharma : Asansol शिल्पांचल में जुलूस, प्रदर्शन

बंगाल मिरर, आसनसोल : Protest Against Nupur Sharma : Asansol शिल्पांचल में जुलूस, प्रदर्शन। पैगंबर को लेकर आपत्तिजनक विवादित बयान देने को लेकर भाजपा से निष्कासित नेत्री नुपूर शर्मा के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन किया गया। शुक्रवार को आसनसोल शिल्पांचल में भी विभिन्न स्थानों पर जुलूस एवं प्रदर्शन किया गया।विभिन्न हिस्सों लोग पुलिस कमिश्नर कार्यालय के समक्ष इकट्ठा हुए और विरोध किया।

  आसनसोल के रेलपार के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाये जाने के बाद तनाव की स्थिति फैल गई। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस पहुंची। वहीं आसनसोल गिरजा मोड़ से जुलूस निकाला गया। वहीं कांग्रेस द्वारा भी आसनसोल दक्षिण थाना के समक्ष प्रदर्शन किया गया। मौके पर शाह आलम, मो. शाकिर आदि थे।

रानीगंज में शुक्रवार को भाजपा नेता नुपुर शर्मा  के विरोध में  जुलूस निकालर उसे उम्रकैद की सजा देने की मांग की गई। कुछ दिन पहले नूपुर शर्मा ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टीवी चैनल डिबेट में विवादित बात कही थी। जिसके बाद उन्हें भाजपा प्रवक्ता के पद से निष्कासित कर दिया गया था। 

Protest Against Nupur Sharma

Protest Against Nupur Sharma इस बार रानीगंज में नूपुर शर्मा के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न वर्गों के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उनका दावा है कि उनके पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। जिसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसलिए उन्होंने महिला को तत्काल सजा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दिन उन्होंने खनन शहर के विभिन्न हिस्सों में मार्च किया और नूपुर शर्मा को सजा देने की मांग की.

read also : Indigo की फ्लाइट ANDAL KNIA पहुंचने से पहले ले जाया गया कोलकाता

read also : Sehgal Hossain : आसनसोल सीबीआई कोर्ट में किया गया पेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *