Asansol जयदेव के घर चली गोली, चैताली को लगी
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल ः ( Asansol News Live Today ) आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत कन्यापुर फांड़ी के ठीक सामने स्थित जयदेव मंडल के आवास में शुक्रवार को गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली जयदेव के भाई की पत्नी चैताली मंडल को लगी है। उसे इलाज के लिए आसनसोल के निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से दुर्गापुर ले जाया गया। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर आई। इसे लेकर अस्पताल में भी अफरा-तफरी मची रही।




बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद में गोली चलने की घटना हुई। वहीं गोली मारने वाला भी करीबी रिश्तेदार है। फिलहाल घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। कन्यापुर फांड़ी के ठीक सामने ही जयदेव मंडल का घर है। जहां उसका परिवार रहता है। वहीं गोली चलने की घटना हुई है।