ASANSOLPANDESWAR-ANDAL

TMC विधायक की शिकायत पर पत्रकार गिरफ्तार, द्रौपदी मुर्मू के लिए  वोट मांगने का आरोप

बंगाल मिरर, एस सिंह : ( Asansol Durgapur NewsToday )  TMC विधायक की शिकायत पर पत्रकार गिरफ्तार, द्रौपदी मुर्मू के लिए  प्रचार का आरोप। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के लिए वोट मांगने का पत्रकार पर लगा है, टीएमसी विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पांडवेश्वर थाना पुलिस ने दुर्गापुर के एक पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरफ्तार किये गये पत्रकार पर आरोप है कि वह सुवेंदु अधिकारी की तरफ से विभिन्न विधायकों को फोन कर राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को वोट देने के लिए कह रहे थे। इसे लेकर पांडवेश्वर थाना में विधायक नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद देर रात दुर्गापुर के बी जोन से आरोपी पत्रकार कोपुलिस ने गिरफ्तार किया। आज पत्रकार को कोर्ट में पेश किया गया।

पत्रकार के विरूद्ध भादवि की धारा 166ए, 171 एफ, 189, 387,389,506, 109 और 120 बी केतहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी भी आरोपी है। शिकायत में लिखा है कि वह पत्रकार एक बांग्ला दैनिक अखबार से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *