PURULIA-BANKURA

KV आद्रा का रहा शत प्रतिशत परिणाम

बंगाल मिरर, आद्रा, 22 जुलाई 2022 :  सीबीएसई 12वी की परीक्षा परिणाम फल की घोषणा शुक्रवार को की गई। जिसमें केंद्रीय विद्यालय आद्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परिणाम फल किया। इससे पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।  विद्यालय की और से इस बार विज्ञान और मानविकी के कुल 86 विद्यार्थी परीक्षा दिए थे। जिसमें से सभी पास होकर शत प्रतिशत परिणाम दिया। इसमें 8 विद्यार्थी को 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए, जबकि 46 विद्यार्थी 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है।

वही स्कूल की टॉपर की बात करे तो विज्ञान में श्रेयता सिंह ने 96.4 प्रतिशत, मानविकी में सृजता गुप्ता ने 92.4 प्रतिशत, भावना उपाध्याय ने 92 प्रतिशत, पवन शर्मा और दिव्या मिश्रा ने 91.6, अभिनव भास्कर ने और मयूख मुखर्जी ने 91 प्रतिशत, सुभ्रा माझी ने 90 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय की श्रेष्ठ तालिका में स्थान बनाया है। वही इस सफलता के लिए स्कूल के प्राचार्य संग्राम बैनर्जी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों की अथक परिश्रम ही उनके साथ साथ विद्यालय को बुलंदी पर ले जाने में मदद की है। आगे भी 100 प्रतिशत परिणाम के लिए विद्यालय प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *