ASANSOL

Asansol को शानदार और जानदार मेयर मिला : शत्रुघ्न सिन्हा

बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol को शानदार और जानदार मेयर मिला : शत्रुघ्न सिन्हा । आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्यायने पार्षद निर्वाचित होने के बाद आज निगम मुख्यालय में शपथ ग्रहण किया।डीएम एस अरुण प्रसाद उन्हें गुरुवार को निगम मुख्यालय में शपथ दिलाया ।।  गौरतलब है कि 25 फरवरी को बाराबनी के विधायक बिधान उपाध्याय ने मेयर पद की शपथ ली थी। लेकिन वह निर्वाचित पार्षद नहीं थे। अब वह उपचुनाव जीतकर पार्षद निर्वातित हुए। 

निगम मुख्यालय में शपथ ग्रहण के बाद कार्यकर्ताों ने होली-दीवाली मनाई। जमकर पटाखे फोड़े तथा अबीर गुलाल उड़ाय। निगम मुख्यालय में दर्जनो ंपार्षदों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक हरेराम सिंह भी मौजूद रहे। आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा निगम मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने मेयर को बधाई दी। इस दौरान मेयर की पत्नी सुचिस्मिता उपाध्याय, उपमेयर वसीम उल हक और अन्य पार्षद मौजूद थे। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आसनसोल को बहुत ही जानदार और शानदार मेयर मिला है। अब आगे-आगे देखिये होता है क्या….?

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!