ASANSOL

बनजेमिहारी कोलियरी दुर्गापूजा सार्वजनीन समिति का भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन

बंगाल मिरर, आसनसोल: दुर्गा पूजा के अवसर पर सालनपुर के बनजेमिहर कोलियरी में धूमधाम से मां दुर्गा की पूजा का आयोजन किया गया था। दुर्गापूजा सार्वजनीन कोलियरी की ओर से आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा की एक खास जगह है। हर साल यहां भव्य तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। इस साल भी धूमधाम मंदिर में मां दुर्गा की पूजा का आयोजन किया गया। शनिवार के दिन यहां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।

सदस्यों द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया। नम आंखों से सभी ने मां दुर्गा को विदाई दी। इस साल आयोजित दुर्गा पूजा की एक विशेषता रही।अमूमन दुर्गा पूजा पंडाल में पुरुषों को ही ढाक बजाते हुए । लेकिन इस बार रांची के रामगढ़ से आई आरोही ताशा पार्टी एक अलग सा माहौल बांध दिया था विसर्जन के समय में, हजारों की संख्या में मां के विदाई के समय में झूमते नाचते पुरुष और महिलाएं नजर आए, उन्होंने कहा कि उनको यह काम बहुत पसंद है।जब दुर्गा पूजा हो या अन्य कोई पूजा ढाक बजाकर वहां आने वाले दर्शनार्थियों को मंत्रमुग्ध करती हैं तो उनको खुद भी एक अलौकिक आनंद की प्राप्ति होती है। दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य शैलेंद्र सिंह ,धनंजय सिंह, श्रावण सोनार, प्रकाश पासवान आर के लोग पूजा के सदस्य उपस्थित थे,

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *