ASANSOLधर्म-अध्यात्म

Asansol : शिल्पांचल में  अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़े लाखों

कल उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ ही संपन्न होगा  लोक आस्था का महापर्व

बंगाल मिरर, सौरदीप्तो सेनगुप्ता, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) उ जे केरवा जे फरेला घवद से, ओइपर सुगा मेंडराय, मारबो रे सुगवा धनुष से, सुगा गिरे मुरुछाय…, कांच ही बांस के बहंगिया…. बहंगी लचकत जाय…… जैसे छठ के गीतों से आसनसोल-दुर्गापुर शिल्पांचल छठ मय हो गया है। चहुंओर छठ का गीत सुनने को मिल रहा है। चौक-चौराहों से लेकर घरों तक में सिर्फ छठ मईया के गीत ही गूंज रहे हैं। नदी से लेकर तालाब तक घाटों को सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गयी है। आज  शाम छठघाट पर सूर्य देवता को पहला अर्घ्य दिया गया। 

छठ घाटों से लेकर सड़कों तक को रंगीन बल्बों से सज गया है। विशेषकर हिंदी भाषी बहुल इलाकों की छंटा का क्या कहना। । घाटों को चमकाने में नगर निगम व पंचायत प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाएं व क्लबों, व्रतियों के परिजन, श्रद्धालु भी लगे थे। आसनसोल में छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नगर निगम प्रशासन की ओर से साफ-सफाई किये जाने के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी घाटों को चमकाने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ा है। शहर के पद्दो तालाब, बुधा तालाब, तालपोखरिया, लोको टैंक, शताब्दी पार्क, मासी पुकुर, उषाग्राम ग्वालापाड़ा, रेलपार में भुरभुरिया नदी पर तपसी बाबा व कल्ला, केएसटीपी, शीतला, बर्नपुर के दामोदर नदी, पूरनिया तालाब, बीसी कालेज तालाब आदि जगहों में घाटों को लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

आरके डंगाल, तरी मोहल्ला में आकर्षक झांकी बनाई गई है। विभिन्न छठ घाटों पर नेताओं का भी जमावड़ा देखने को मिला। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी घाट पर पहुंचे। सोमवार की सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *