ASANSOLASANSOL-BURNPUR

A‌sansol : बालू लदे डंपर के धक्के से दो टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : ( Asansol Live News Today ) बालू लदे डंपर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता बताए जाते हैं। बर्नपुर के नवाघंटी निवासी विदेश देवघरिया और पूर्णिया तलाव का बिट्टू सिंह  थे।  घटना मंगलवार रात आसनसोल के चित्रा मोड़ के पास हुई।

ज्ञात हुआ है कि ये दोनों युवक चित्रा मोड़ पर मोटरसाइकिल पर लिट्ठी और चोखा खाने आए थे। उसी समय तेज रफ्तार रेत डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों जख्मी हो गए। आसनसोल के हीरापुर थाने की पुलिस ने दोनों को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बिट्टू सिंह को मृत घोषित कर दिया. विदेशी को दुर्गापुर ले जाने के रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। बताया जाता है कि ये दोनों स्थानीय वार्ड संख्या 78 के पार्षद अशोक रुद्र के करीबी हैं. इलाके में मातम का साया छाया हुआ है।

file photo

गौरतलब है कि विभिन्न हिस्सों में धड़ल्ले से बालू के ओवरलोड डंपर निकल रहे है। इसमें सफेदपोश लोगों की सांठगांठ है। डामरा में बीते दिनों आन्दोलन भी हुआ था। वहीं बर्नपुर में भी आन्दोलन हुआ था। लेकिन फिर सेटिंग होने पर सभी चुप हो गये। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *