Asansol : बालू लदे डंपर के धक्के से दो टीएमसी कार्यकर्ताओं की मौत
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : ( Asansol Live News Today ) बालू लदे डंपर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों तृणमूल कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता बताए जाते हैं। बर्नपुर के नवाघंटी निवासी विदेश देवघरिया और पूर्णिया तलाव का बिट्टू सिंह थे। घटना मंगलवार रात आसनसोल के चित्रा मोड़ के पास हुई।














ज्ञात हुआ है कि ये दोनों युवक चित्रा मोड़ पर मोटरसाइकिल पर लिट्ठी और चोखा खाने आए थे। उसी समय तेज रफ्तार रेत डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों जख्मी हो गए। आसनसोल के हीरापुर थाने की पुलिस ने दोनों को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बिट्टू सिंह को मृत घोषित कर दिया. विदेशी को दुर्गापुर ले जाने के रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। बताया जाता है कि ये दोनों स्थानीय वार्ड संख्या 78 के पार्षद अशोक रुद्र के करीबी हैं. इलाके में मातम का साया छाया हुआ है।

गौरतलब है कि विभिन्न हिस्सों में धड़ल्ले से बालू के ओवरलोड डंपर निकल रहे है। इसमें सफेदपोश लोगों की सांठगांठ है। डामरा में बीते दिनों आन्दोलन भी हुआ था। वहीं बर्नपुर में भी आन्दोलन हुआ था। लेकिन फिर सेटिंग होने पर सभी चुप हो गये।
- अंडाल के दामोदर नदी में नहाने के दौरान युवक लापता, तलाश में उतरी रेस्क्यू टीम

- 26 हजार केंद्रीय वेतन की मांग को लेकर कुल्टी सेल कारखाने के गेट पर प्रदर्शन, आंदोलन में 550 ठेका कर्मी

- অন্ডালের দামোদর নদীতে স্নান করতে নেমে নিখোঁজ যুবক তল্লাশিতে উদ্ধারকারী দল

- ২৬ হাজার কেন্দ্রীয় বেতনের দাবিতে কুলটি সেল কারখানার গেটে বিক্ষোভ, আন্দোলনে ৫৫০ ঠিকা কর্মী

- जामुड़िया में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम, प्रदर्शन



