Burnpur ः घर में घुसकर 20 मिनट में चोरों ने किया हाथ साफ
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर के नरसिंहबांध में एक घर में चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खाली मकान से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात और करीब 35 हजार रुपए चोरी हो गए। सूचना मिलने पर हीरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। गणेशिया देवी ने कहा कि घटना के समय घर में कोई भी नहीं था। घर के सदस्य घर में ताला लगाकर बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ तक गए थे । सिर्फ 20 मिनट चोरों ने इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया ।









घटना की जानकारी देते हुए घर की एक गणेशिया ने बताया की वह अपने बेटे को स्टेशन छोड़ने गई थी । आकर देख रही की चोरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया है। वहीं घर की एक और महिला ने बताया की वह यहां नही रहती लेकिन उनको जब पता चला तो वह यहां आई हैं । उन्होंने भी बताया की चोरों ने लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया है




- देश में अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा, ‘आवाज़’ लगातार अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों की आवाज़ बुलंद करता रहेगा: प्रो. सईदुल हक
- बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर दुस्साहसिक चोरी! नकद 4 लाख रुपये और सोने के गहने लूटे, दुर्गापुर में सनसनी
- आसनसोल में विधायक के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की “अन्नपूर्णा अभिनंदन यात्रा”
- जर्जर सड़क पर हो रहे हादसे सालानपुर में ईसीएल के डंपर रोककर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट की मांग
- दुर्गापुर में सीपीएम की सभा को लेकर तनाव, विरोध में ढाक बजाकर ‘जय श्री राम’ के नारे

