Breaking : ASANSOL में भारतीय जनता पार्टी को झटका, एक और पार्षद ने छोड़ा साथ
बंगाल मिरर, आसनसोल : Breaking : ASANSOL में तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है आसनसोल नगर निगम में भाजपा के एक और पार्षद ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शनिवार को राहालेन स्थित तृणमूल कार्यालय में राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ने झंडा थमाया । वार्ड 103 के भाजपा पार्षद तारकनाथ धी को तृणमूल कांग्रेस में शामिल कराया। मौके पर उपमेयर अभिजीत घटक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, पार्षद जीतू सिंह, राजेश तिवारी आदि मौजूद थे ।














कानून मंत्री मलय घटक ने कहा कि आने वाले दिनों में आसनसोल क्षेत्र के लगभग सभी वार्ड के भाजपा कर्मी तृणमूल में शामिल हो जायेंगे। टीएमसी में शामिल भाजपा पार्षद ने कहा कि वह राज्य में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर तृणमूल में शामिल हुए हैं ताकि वह अपने वार्ड की जनता के लिए विकास कार्य कर सके ।
- चुनाव से पहले कोलकाता और राज्य पुलिस के 47 अधिकारियों का तबादला, ADPC 3 OC बदले
- Paschim Bardhaman Adjudication 74100 वोटर्स अयोग्य
- मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाख़ा की नयी कार्यकारणी का शपथ ग्रहण
- चुरुलिया में SFI–DYFI की रैली और सभा का आयोजन
- বারাবনিতে বিজেপির প্রার্থীর সমর্থনে রোডশো মিঠুন চক্রবর্তীর জয়ের ব্যাপারে আশাবাদী

