ट्रेन में यात्रा के दौरान क्या बरतें सावधानी आरपीएफ ने यात्रियों को किया जागरूक
बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी- बरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त आसनसोल राहुल राज के दिशानिर्देश पर शनिवार को निरीक्षक प्रभारी लक्ष्मण मीणा के नेतृत्व मेँ RPF सीतारामपुर ने सीतारामपुर रेलवे स्टेशन,और ट्रैन पर यात्रियों के बीच ऑपरेशन यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया, महिला एबं बच्चों की सुरक्षा, ह्यूमन ट्रैफ़िक (मानब तस्करी) ट्रेसपासिंग, नशाखुरानी, यात्रियों की सामान की चोरी
से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया।




चलती ट्रैन में अनावश्यक रूप से जंजीर खींच कर ट्रैन न रोकने, जहाँ-तहा रेल लाइन ना पार करने एबं बंद रेलवे गेट को ना पार करने, ट्रैन पर पत्थर न मारने और महिला बोगी मेँ पुरुष को यात्रा ना करने हेतु अपील किया, ताकि किसी के साथ कोइ अप्रिय घटना ना घटे, साथ ही यह भी बतया गया की यह एक दंडनीय अपराध हैँ, पकड़े जाने पर जुर्माना भी हो सकता हैँ, ट्रैन या रेलवे परिसर मेँ कोइ संदिग्ध ब्यक्ति या बस्तु दिखने पर तुरंत RPF के 139 हेल्पलाइन नम्बर पर सूचित करने हेतु अपील किया गया।
मोके पर उप निरीक्षक मदन पासवान, ए. के तिवारी, बंटी, सहायक उप निरीक्षक, अनिल कुमार, कांस्टेबल अलोक कुमार, के. के, मंडल टी.सी गुर्जर, सचिन शर्मा तथा अन्य जवान मौजूद थे।
- দুর্গাপুর স্টিল কো-অপারেটিভ ব্যাঙ্ক নির্বাচন , ৪২ আসনে বিনা প্রতিদ্বন্দ্বিতায় জয়ী জোটের প্রার্থীরা, শাসক “ সন্ত্রাস ” র অভিযোগ সিটুর
- सृष्टिनगर वीमेंस ने जेनेक्स को पीट, हिसाब किया बराबर
- Asansol से खुलने वाली 3 ट्रेनों में बढ़ाये गये 3-3 जनरल कोच
- Asansol होकर जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनें रद, यात्रा से पहले चेक कर लें
- স্বর্গীয় মানিক উপাধ্যায় ও স্বর্গীয় পাপ্পু উপাধ্যায় মেমোরিয়াল নক আউট ক্রিকেট টুর্নামেন্টের উদ্বোধন