Asansol : अब नहीं रहेगा कचड़े का ढेर, घर-घर कूड़ा उठाने के लिए करेंगे जागरूक
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल शहर के प्रवेश द्वारा काली पहाड़ी मोड़ पर अब कचरे का ढेर नहीं रहेगा। यहां कचरे के ढेर को हटाने के लिए सूडा द्वारा मशीन लगाई गई है। जिसका उद्घाटन गुरुवार को मेयर बिधान उपाध्याय, निगम आयुक्त राहुल मजूमदार, दोनों उपमेयर अभिजीत घटक और वसीम उल हक ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी, गुरुदास चटर्जी, मानस दास आदि मौजूद थे।















। इसके साथ ही घर-घर कचरा उठाने वाले कर्मियों को सुरक्षा किट प्रदान किया गया।। मेयर ने बताया कि दिसंबर तक 26 वार्डों में घर-घर कूड़ा उठाने की योजना को पूरी तरह से लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल 14 से शुरूआत हो रही है। इसके साथ ही पांच बोरो को लोहे के बड़े कूड़ेदान भी दिये गये। काली पहाड़ी में डंपिंग ग्राउंड में कचरा स्क्रीनिंग के लिए मशीन लगाई गई है। धीरे-धीरे यहां से कचरे का ढेर हटाने के बाद रिसाइक्लिंग प्लांट का कार्य शुरू होगा। यहां के कचरे से विभिन्न बाय प्रोडक्ट बनाया जा रहा है।
- আসানসোল প্রগতি ও বিএন ঘাঁটির যৌথ উদ্যোগে ১৪ তম রক্তদান শিবির
- রাণীগঞ্জ থানার পুলিশের জালে তিন দুষ্কৃতী, উদ্ধার বিভিন্ন সামগ্রী
- দুর্গাপুরে বেসরকারি হাসপাতালের নার্সের রহস্য মৃত্যু, আবাসনের বাইরে দেহ উদ্ধার
- প্রয়াত মহাদেব মুখোপাধ্যায়ের ১৭ তম মৃত্যু বার্ষিকী পালন, আসানসোলে দুদিনের অনুষ্ঠানের আয়োজন
- কেন্দ্রীয় ট্রেড ইউনিয়নের ডাকা শিল্প ধর্মঘটের বিরোধিতায় আইএনটিটিইউসি , বার্নপুরে সভা


