Asansol : अब नहीं रहेगा कचड़े का ढेर, घर-घर कूड़ा उठाने के लिए करेंगे जागरूक
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) आसनसोल शहर के प्रवेश द्वारा काली पहाड़ी मोड़ पर अब कचरे का ढेर नहीं रहेगा। यहां कचरे के ढेर को हटाने के लिए सूडा द्वारा मशीन लगाई गई है। जिसका उद्घाटन गुरुवार को मेयर बिधान उपाध्याय, निगम आयुक्त राहुल मजूमदार, दोनों उपमेयर अभिजीत घटक और वसीम उल हक ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी, गुरुदास चटर्जी, मानस दास आदि मौजूद थे।









। इसके साथ ही घर-घर कचरा उठाने वाले कर्मियों को सुरक्षा किट प्रदान किया गया।। मेयर ने बताया कि दिसंबर तक 26 वार्डों में घर-घर कूड़ा उठाने की योजना को पूरी तरह से लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल 14 से शुरूआत हो रही है। इसके साथ ही पांच बोरो को लोहे के बड़े कूड़ेदान भी दिये गये। काली पहाड़ी में डंपिंग ग्राउंड में कचरा स्क्रीनिंग के लिए मशीन लगाई गई है। धीरे-धीरे यहां से कचरे का ढेर हटाने के बाद रिसाइक्लिंग प्लांट का कार्य शुरू होगा। यहां के कचरे से विभिन्न बाय प्रोडक्ट बनाया जा रहा है।


- TET अनिवार्य : नौकरी बचाने के लिए एक लाख शिक्षकों को देनी पड़ेगी परीक्षा, शिक्षा मंत्री भी आ सकते हैं जद में !
- 193 किलो गांजा तस्करी मामले में दोषी करार आसनसोल अदालत में तीन आरोपियों को सजा सुनाई गई
- ১৯৩ কেজি গাঁজা পাচারে দোষী সাব্যস্ত আসানসোল আদালতে তিনজনের সাজা ঘোষণা বিচারকের
- दुर्गापुर में तालाब के पानी में जहर मिलाने का आरोप, मरी मछलियां, भाजपा मुखर
- দুর্গাপুরে পুকুরের জলে বিষ মেশানোর অভিযোগ, মরা মাছ ভেসে উঠায় আতঙ্ক, সরব বিজেপি



