Asansol : कोर्ट में चोरी, हड़कंप
300 रिकॉर्ड गायब, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 100 रिकॉर्ड बरामद किया, एक हिरासत में
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Asansol : कोर्ट में चोरी, हड़कंप 300 रिकॉर्ड गायब, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 100 रिकॉर्ड बरामद किया, एक हिरासत में। आसनसोल सिविल कोर्ट प्रथम मुंसिफ कोर्ट में कल रात अचानक दरवाजा तोड़कर चोरी से हड़कंप मच गया। सिविल कोर्ट से करीब 300 रिकॉर्ड चोरी हो गये। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कबाड़ी से रिकॉर्ड बरामद कर लिये तथा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।














प्रथम मुंसिफ कोर्ट के श्रेष्तादार सह पेशकार अरुप दास ने इससे संबंधित एफआईआर दर्ज की है। जिसमें उन्होंने बताया कि कल रात अचानक कोर्ट का दरवाजा तोड़कर अज्ञात लोग करीब 300 दस्तावेज चुराकर ले गये। प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही साउथ पीपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरजा मोड़ से एक कबाड़ी के यहां से चोरी गये रिकॉर्ड बरामद कर लिये। पुलिस ने कबाड़वाले को हिरासत में लिया है।
- दुर्गापुर में अनोखे विरोध के साथ कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
- इंटक की बैठक श्रमिक आंदोलन मजबूती पर जोर
- SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार के. के. सिंह ने संभाला
- कुल्टी में चुनावी सरगर्मी तेज, भाजपा और तृणमूल के बीच आरोप-प्रत्यारोप
- पश्चिम बर्धमान के 9 विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिनों में 31 नामांकन दाखिल

