Asansol : कोर्ट में चोरी, हड़कंप
300 रिकॉर्ड गायब, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 100 रिकॉर्ड बरामद किया, एक हिरासत में
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Asansol : कोर्ट में चोरी, हड़कंप 300 रिकॉर्ड गायब, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 100 रिकॉर्ड बरामद किया, एक हिरासत में। आसनसोल सिविल कोर्ट प्रथम मुंसिफ कोर्ट में कल रात अचानक दरवाजा तोड़कर चोरी से हड़कंप मच गया। सिविल कोर्ट से करीब 300 रिकॉर्ड चोरी हो गये। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कबाड़ी से रिकॉर्ड बरामद कर लिये तथा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।




प्रथम मुंसिफ कोर्ट के श्रेष्तादार सह पेशकार अरुप दास ने इससे संबंधित एफआईआर दर्ज की है। जिसमें उन्होंने बताया कि कल रात अचानक कोर्ट का दरवाजा तोड़कर अज्ञात लोग करीब 300 दस्तावेज चुराकर ले गये। प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही साउथ पीपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरजा मोड़ से एक कबाड़ी के यहां से चोरी गये रिकॉर्ड बरामद कर लिये। पुलिस ने कबाड़वाले को हिरासत में लिया है।
- स्काउटिंग में उत्कृष्टता: अनुपम चक्रवर्ती और गीता कुमारी को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया
- তৃনমুল কাউন্সিলারের ভিডিও ভাইরালে বিতর্ক, পাল্টা বিজেপি বিধায়ক
- UPI rules: ১ আগস্ট থেকে বদলে যাচ্ছে UPI-র ৩টি গুরুত্বপূর্ণ নিয়ম,পরিবর্তিত হতে চলেছে কি আর্থিক লেনদেনের পদ্ধতি চিন্তার ভাঁজ মধ্যবিত্তের কপালে
- বৃষ্টির কারণে এবার ধসে পড়ল পঞ্চায়েত সদস্যের বাড়ি
- SAIL ISP सेफ्टी विभाग में तृणमूल पार्षद की दबंगई, वीडियो वायरल