Asansol में करोड़ों की होल्डिंग टैक्स चोरी, रिव्यू हो : जीतू
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) आसनसोल नगरनिगम द्वारा राजस्व वृद्धि के लिए चलाये जा रहे अभियान को लेकर तृणमूल कांग्रेस पार्षद रणबीर सिंह जीतू ने स्वागत करते हुए इसे और प्रभावी बनाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि वह जो मांग लगातार कर रहे हैं वहीं बात निगम के उच्च अधिकारियों को समझ आई है। शहर के विकास के लिए फंड की जरूरत है, इसके लिए राजस्व आय बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा टैक्स बकायेदारों को नोटिस भेजने के साथ ही टैक्स की समीक्षा करने की जरूरत है।














क्योंकि बीते दस वर्षों के दौरान शहर में काफी विकास और निर्माण हुआ है। लेकिन देखा जा रहा है कि टैक्स से आय में जो वृद्धि होनी चाहिए वह नहीं हो रही है। नगरनिगम के संपत्ति कर में करोड़ों की हेरफेर की जा रही है। भांगा पाचील से लेकर मुर्गासाल, उषाग्राम, आसनसोल बाजार समेत विभिन्न इलाकों में संपत्ति कर की समीक्षा होनी चाहिए। क्योंकि कहीं-कहीं हजारों वर्गफीट में दुकान, शोरूम, गोदाम और रेस्टोरेंट चल रहा है। जहां से व्यापार कर लोग कमाई कर रहे हैं। लेकिन नगरनिगम को कोई कर नहीं मिल रहा है।
- West Bengal Assembly Election 2026 : BJP के 150 उम्मीदवार फाइनल !
- বার্নপুরে তৃণমূলের প্রতিবাদ মিছিল, অপরিকল্পিত এসআইআর ও কেন্দ্রীয় সরকারের বিরোধিতা
- पीएम मोदी सभा के लिए हवन, सत्ता परिवर्तन की प्रार्थना
- আসানসোলে বাইক র্যালি তৃণমূল কংগ্রেস
- कोयला चोरी को लेकर तृणमूल कार्यालय और अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़

