Railpar में 81 लाख से बनेगा गार्डवॉल, गुलाम सरवर के नेतृत्व में मेयर सम्मानित
बंगाल मिरर, रेलपार : आसनसोल नगरनिगम वार्ड 28 के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर के पहल पर नगरनिगम द्वारा 81 लाख से रेलपार में गारूई नदी के किनारे गार्ड वाल ( चारदीवारी ) का निर्माण किया जायेगा। मेयर बिधान उपाध्याय को इस कार्य को मंजूरी देने पर पार्षद के नेतृत्व में इलाके के लोगों ने सम्मानित किया। निगम मुख्यालय में आज गुलाम सरवर तथा इलाके के वरिष्ठ नागरिकों ने मेयर को गुलदस्ता देकर धन्यवाद जताया।
गुलाम सरवर ने कहा कि बालु मैदान गारुई नदी के किनारे दीवार के लिए 81 लाख का फंड मेयर बिधान उपाध्याय पास कर दिए, अब जल्दी ही काम वी स्टार्ट होगा,। उन्होंने कहा कि मेयर बिधान उपाध्याय नगरनिगम को अच्छे ढंग से चलाने के लिए विभिन्न स्तर से कार्य और प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह देखकर दुख होता है कि अच्छे मेयर के काम में उनके पार्टी के ही कुछ नेता बाधा देने की साजिश कर रहे हैं।
इसके लिए वार्ड के नागरिकों की ओर से अल्हाज हाजी नजीर अहमद युसूफी सब, हाजी मास्टर वशी , हाजी शकूर , हाजी जिकरा , हाजी हसन इमाम , हाजी इबरार अहमद, हाजी हशरत नवाज , सौफकत युसुफी मेयर बिधान उपाध्याय को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
- चेंबर की पिकनिक, ट्रेड फेयर को सफल बनाने पर जोर, उद्घाटन 8 को
- দামোদর নদী থেকে উদ্ধার অজ্ঞাত পরিচয় ব্যক্তির মৃতদেহ
- সিজানো পরবের পরে গ্রামে ডায়রিয়ার প্রকোপ ! ২৭জন ভর্তি হাসপাতালে
- Mahakumbh का चमत्कार, 15 साल बाद लौटी याददाश्त, कोडरमा का अर्जुन वापस मिला परिवार से
- আসানসোল জেলা হাসপাতালের সুপারকে স্মারকলিপি