अवैध संबंध के लिए छोटे भाई की हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंका
बंगाल मिरर, जामुड़िया : ( Asansol News In Hindi ) छोटे भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर घटना को छिपाने के लिए शव को एक परित्यक्त अवैध कोयला खदान में फेंक दी। बधवार को आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जामुड़िया थाना अंतर्गत शाकरी कुमारडी गांव के निकट एक परित्यक्त अवैध कोया खदान से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। खदान े सड़ा गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का रस्सी से हाथ मुंह बंधा हुआ था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम राजकुमार किस्कू है तथा वह जामुड़िया के लोछु धौड़ा का रहने वाला हैएवंमृतक बीते गुरुवार से लापता था। मृतक के परिवार में पत्नी एवं दो छोटे छोटे बच्चे हैं।











घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति के बड़े भाई किशन किस्कू जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था, जिसका वे हमेशा विरोध करती रहीं। पिछले गुरुवार की शाम को भी उसने जबरन उसके साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। जब वह इस अवैध संबंध के लिए राजी नहीं हुई, पति ने इसका विरोध किया तो पत्नी के सामने पति को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह इसी तरह मार देगा। उसके बाद वह महिला जबरन जामुड़िया के दामोदरपुर स्थित अपने घर में ले जाकर बंधक बना लिया।
महिला ने बताया कि उनके पिता ढूंढते हुए दामोदरपुर आए और उसके चंगुल से छुड़ाया। फिर महिला ने अपने पिता को पूरी घटना बताई एवं आज सुबह जामुड़िया थाने आकर किशन किस्कू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं जामुड़िया थाना पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर बुधवार को महिला के भसूर किशोर किस्कू को गिरफ्तार किया। किशन किस्कू ने पुलिस के सामने पूरी घटना को स्वीकार कर लिया और यह भी बताया कि उसने मृतक अपने भाई राजकुमार किस्कू का शव कहां छिपाया है। उसके बाद जामुड़िया थाने की पुलिस ने उक्त परित्यक्त अवैध कोयला खदान से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।
- জলের দাবীতে রাজ্য সড়ক অবরোধ
- নিয়ন্ত্রণহীন ডাম্পার একটি স্করপিও ও এরপর পরপর তিনটি বাইককে মারল ধাক্কা
- Ashok Rudra ने फोड़ा बम, टिकट कटवाने, MMIC रोकने का आरोप, 15 साल में ISP यूनियन क्यों नहीं ?
- Election 2026 : Paschim Bardhaman एक नजर में, तैयारियां पूरी रफ्तार पर
- Raniganj बचाने की पुकार: निर्माण पर रोक और ओसीपी माइनिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

