ASANSOL में देवाशीष घटक को पुण्यतिथि पर श्रध्दांजलि देने उमड़े लोग
बंगाल मिरर, आसनसोल: ASANSOL में देवाशीष घटक को पुण्यतिथि पर श्रध्दांजलि देने उमड़े लोग। स्वर्गीय देवाशीष घटक की 16 वीं पुण्यतिथि पर देवाशीष घटक फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसकी शुरूआत प्रभात फेरी से हुयी, जिसमें आईएनटीटीयूसी जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।














चेलीडांगा व आसपास के इलाकों की परिक्रमा कर प्रभात फेरी देवाशीष घटक की प्रतिमा के समक्ष आकर संपन्न हुयी। यहां चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी, अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य गुरुजदास चटर्जी, इंद्राणी मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

यहां सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुधा हेल्थकेयर द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें जांच के साथ दवा भी दी गई।इस अवसर पर दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू, पिन्टू कर्मकार, देवेन्द्र बेदी, शाहीन इकबाल, मो. कमाल, अबू कोनेन, मनोज रजक, राजा गुप्ता, चंकी सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। यहां सैकड़ों लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।
- रामनवमी पर बर्नपुर में पगड़ी वितरण, गणमान्य लोग सम्मानित
- নাকা তল্লাশি চলাকালীন বাস থেকে প্রচুর পরিমাণে মদ বাজেয়াপ্ত
- Mamata Banerjee Durgapur पहुंची, खांद्रा में सभा कल
- দুর্গাপুরে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , শনিবার রানিগঞ্জ বিধানসভার খান্দ্রাতে জনসভা
- Poll 2026 : Paschim Bardhaman में 14 हजार मतदान कर्मी : डीएम

