Asansol : घर-घर जायेंगे दीदी के दूत
बंगाल मिरर, आसनसोल : दीदी का सुरक्षा कवच अभियान को लेकर आसनसोल उत्तर ब्लाक एक द्वारा राहालेन स्थित टीएमसी कार्यालय में मंगलवार को लोगो जारी किया गया। आसनसोल नगरनिगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और ब्लाक टीएमसी अध्यक्ष सह मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी राकेट ने संयुक्त रूप से लोगो जारी करते हुए इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।














गुरुदास चटर्जी ने कहा कि उत्तर ब्लाक के सभी वार्ड में दीदी के दूत घर-घर जायेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के 15 प्रमुख योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी लेंगे। वह नागरिकों से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे। इससे संबंधित जानकारी एप और फार्म के माध्यम से उच्च नेतृत्व को भेजेंगे। इससे जनता और सरकार तथा तृणमूल कांग्रेस के बीच संबंध और मजबूत होगा। इस दौरान युवा टीएमसी ब्लाक अध्यक्ष पिंटू कर्मकार, टीएमसी ब्लाक उपाध्यक्ष भानू बोस आदि मौजूद थे।
- Asansol Sikh Welfare Society और Asansol Central Gurudwara Prabandhak Committee द्वारा शहीद दिवस पर विभिन्न आयोजन
- আসানসোল দক্ষিণে প্রচারে চপ ভেজে মমতা সরকারকে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের
- পশ্চিম বর্ধমানের তিন বিধানসভার রিটার্নিং অফিসার বদল
- আসানসোলে আদিবাসী যুবকের রক্তাক্ত দেহ উদ্ধার, খুনের অভিযোগ পরিবারের, চাঞ্চল্য
- Asansol खून से सना मिला आदिवासी युवक का शव, हत्या की आशंका

