Asansol : घर-घर जायेंगे दीदी के दूत
बंगाल मिरर, आसनसोल : दीदी का सुरक्षा कवच अभियान को लेकर आसनसोल उत्तर ब्लाक एक द्वारा राहालेन स्थित टीएमसी कार्यालय में मंगलवार को लोगो जारी किया गया। आसनसोल नगरनिगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और ब्लाक टीएमसी अध्यक्ष सह मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी राकेट ने संयुक्त रूप से लोगो जारी करते हुए इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।














गुरुदास चटर्जी ने कहा कि उत्तर ब्लाक के सभी वार्ड में दीदी के दूत घर-घर जायेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के 15 प्रमुख योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी लेंगे। वह नागरिकों से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी लेंगे। इससे संबंधित जानकारी एप और फार्म के माध्यम से उच्च नेतृत्व को भेजेंगे। इससे जनता और सरकार तथा तृणमूल कांग्रेस के बीच संबंध और मजबूत होगा। इस दौरान युवा टीएमसी ब्लाक अध्यक्ष पिंटू कर्मकार, टीएमसी ब्लाक उपाध्यक्ष भानू बोस आदि मौजूद थे।
- ” শিল্প সম্ভাবনা, বিনিয়োগের নতুন দিগন্ত ” বিধায়কের উদ্যোগে ২৭ সেপ্টেম্বর ” পাণ্ডবেশ্বর ইন্ডাস্ট্রি অ্যান্ড ইনভেস্টমেন্ট কনক্লেভ ২০২৬ “
- रूपनारायणपुर में होटल और मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की अचानक छापेमारी घटिया मसाले बरामद
- রূপনারায়ণপুরে হোটেল ও মিষ্টির দোকানে খাদ্য সুরক্ষা দপ্তরের আচমকা হানা উদ্ধার নিম্নমানের মশলা
- Asansol में सड़कों पर फैलाई गंदगी तो देना होगा फाइन
- বাজারে নোংরা করলেই জরিমানা! আসানসোলে দোকানদারদের বিরুদ্ধে পুরনিগমের কড়া অভিযান


