ASANSOLKULTI-BARAKAR

Asansol में भाजपा विधायक के कार को मारी डंपर ने टक्कर

बंगाल मिरर, संजीव यादव, ‌बराकर :: आसनसोल साउथ थाना इलाके में काली पहाड़ी मोड़ के पास कल रात कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर आई और घातक डंपर को जब्त कर लिया है। इस हादसे में वाहन में सवार विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए। विधायक का आरोप है कि चालक के बयान को लेकर कुछ असंगति लग रही है उन्होंने इसमें साजिश की आशंका भी जताई है।

विधायक डा. पोद्दार ने बताया कि वह दुर्गापुर में सांगठनिक बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी कालीपहाड़ी के निकट एक डंपर ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। उनका आरोप है कि धक्का मारनेवाले वाहन के चालक ने शराब पी रखी थी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *