Asansol में पुस्तक मेला तीन फरवरी से
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल में युवा शिल्पी संसद द्वारा पुस्तक मेला का आयोजन इस वर्ष न होने से पुस्तक प्रेमी निराश थे। लेकिन उनकी निराशा दूर होने जा रही है। आसनसोल में पुस्तक मेला का आयोजन तीन फरवरी से होगा। शनिवार को आसनसोल जिला पुस्तकालय में इसे लेकर बैठक की गई। मंत्री मलय घटक की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक में आसनसोल नगरनिगम के मेयर परिषद सदस्य दिव्येंदु भगत, पार्षद तपन बनर्जी, बीबी कालेज के प्राचार्य सह पार्षद डा. अमिताभ बसु, हिन्दी प्रकोष्ठ के महेश भगत, दीपक तलापत्रा, भानू बोस आदि उपस्थित थे।














बैठक के बाद पार्षद अनिर्वाण दास ने कहा कि इस बार जिला प्रशासन की और से पुस्तक मेला का आयोजन रानीगंज में हुआ है। लेकिन आसनसोलवासियों को पुस्तक मेला का इंतजार है। इसलिए मंत्री मलय घटक के प्रयास से आसनसोल के पोलो ग्राउंड में भी पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है। पुस्तक मेला आयोजन को लेकर कमेटी का गठन किया गया है। सभी को उनके दायित्व को लेकर निर्देश दिए गए। बैठक के बाद मंत्री मलय घटक ने पुस्तक मेला आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी ने कहा कि पुस्तक मेला का आयोजन अगम तीन से नौ फरवरी तक किया जायेगा। पुस्तक मेला में 70 से 80 स्टाल का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कई प्रकाशकों ने स्टाल के आवेदन किया है। स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के लिए भी स्टाल आवंटित किया जाएगा।
- रामनवमी पर बर्नपुर में पगड़ी वितरण, गणमान्य लोग सम्मानित
- নাকা তল্লাশি চলাকালীন বাস থেকে প্রচুর পরিমাণে মদ বাজেয়াপ্ত
- Mamata Banerjee Durgapur पहुंची, खांद्रा में सभा कल
- দুর্গাপুরে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , শনিবার রানিগঞ্জ বিধানসভার খান্দ্রাতে জনসভা
- Poll 2026 : Paschim Bardhaman में 14 हजार मतदान कर्मी : डीएम

