Anubrata Mondal और सहगल की जमानत को फिर नहीं दी गई अर्जी
बंगाल मिरर, एस सिंह ( क्राइम रिपोर्टर ) आसनसोल : मवेश तस्करी मामले में शुक्रवार को बीरभूम के तृणमूल जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल की पेशी आसनसोल जेल से आसनसोल सीबीआई अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जबकी अनुब्रत के बॉडीगार्ड सहगल हुसैन की तिहाड़ जेल से वर्चुअल पेशी हुई । दोनों की ओर से बचाव पक्ष ने जमानात की अर्जी नहीं लगाई के वकील राकेश कुमार ने भी इसका विरोध नहीं किया, जज राजेश चक्रवर्ती ने दोनो की जमानत की अर्जी खारिज की एवं अगली तिथि 17 फरवरी 2023 को रखा।














अनुब्रत के वकील सोमनाथ चट्टराज ने अदालत को कहा कि उनके मुवक्किल की ओर से आज कोई जमानात की अर्जी नहीं लगाई गई है जबकी अनुब्रत के बीरभूम स्थिति बम भोले राइस मिल के सीबीआई द्वारा बैंक खाता डिफ्रीजके मामले को 17 फरवरी को सुनवाई की जाएगी जबकी अनुब्रत के मोबाइल की वापसी के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद अदालत में सुनवायी की अर्जी लगाई जाएगी।
सहगल के वकील शेखर कुंडू ने अदालत को बताया कि सहगल का जमानत आवेदन दिल्ली हाई कोर्ट में लगा गया है इसलिये आज आसनसोल में आवेदन नहीं किया जा रहा है तथा सीबीआई द्वारा सहगल की पत्नी एवं सास की गहने वाली लिस्ट पर सीबीआई को आवेदन दिया है सीबीआई के जाच कर्ता सुशांत घोष ने सीबीआई अदालत को बताया कि सहगल की ओर से दिए गए गहनों की कागज़त पहली दृष्टि में जाली प्रतीत हो रही है जिसे जांच की जा रही है
- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत मुआवजे की मांग को लेकर आसनसोल में थाने के सामने परिवार का प्रदर्शन
- बर्नपुर में नगर एवं शहरी विकास मंत्री के नाम पर “अग्नि कप” का आयोजन फुटबॉल को किक मारकर किया उद्घाटन
- পথ দুর্ঘটনায় যুবকের মৃত্যু ক্ষতিপূরণের দাবিতে আসানসোলে থানায় বিক্ষোভ পরিবারের সদস্যদের
- বার্নপুরে পুর ও নগরোন্নয়ন মন্ত্রীর নামে ” অগ্নি কাপ ” ফুটবলে কিক মেরে করলেন উদ্বোধন
- रानीगंज में तारातला दुर्घटना में मृत श्रमिक के घर पहुंचे विधायक, सरकारी सहायता, सहयोग और दोषियों को उदाहरणात्मक सजा दिलाने का दिया आश्वासन।


