Vande Bharat News : Asansol होकर जल्द चलेगी दो सेमी हाई स्पीड ट्रेन
पश्चिम बंगाल होकर जल्द चलेगी 4 Vande Bharat
बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बंगाल होकर जल्द ही दो और वंदे भारत एक्सप्रेस चलने जा रही है। दोनों ही ट्रेनें आसनसोल होकर चलेंगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार दो वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत होने जा रही है, एक हावड़ा-पटना रूट पर चलेगी और दूसरी बंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा और वाराणसी के बीच चलेगी। रेलवे सूत्रों ने जानकारी दी है कि इन वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन अप्रैल माह तक होने की संभावना है। फिलहाल शिल्पांचलवासी बेसब्री से वंदे भारत के परिचालन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।














वहीं चर्चा यह भी है कि हावड़ा और रांची तथा हावड़ा और पुरी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चल सकती है। ऐसा होता है तो पश्चिम बंगाल से चार और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलती है। यह ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलती है। सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) सुबह 5:55 बजे हावड़ा से प्रस्थान करती है। दोपहर 1:25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचे। वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:05 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होती है। जो रात 10:35 बजे हावड़ा पहुंचती है।
इसमें सात घंटे 30 मिनट का समय लगता है। यह ट्रेन बर्द्धमान होकर जाती है, लेकिन बर्द्धमान में ट्रेन का ठहराव नहीं है। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में कहा था, ‘यह एक बेहतरीन ट्रेन है। यह 52 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। जहां दुनिया की दूसरी ट्रेनें 54 से 66 सेकेंड का समय लेती हैं। वंदे भारत के डिजाइन हवाई जहाज से बेहतर हैं। बेहतरीन यात्रा अनुभव प्रदान करने वाली ट्रेनें हैं।
- Asansol: ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, डेढ़ लाख नकद बरामद
- Asansol Sikh Welfare Society और Asansol Central Gurudwara Prabandhak Committee द्वारा शहीद दिवस पर विभिन्न आयोजन
- আসানসোল দক্ষিণে প্রচারে চপ ভেজে মমতা সরকারকে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের
- পশ্চিম বর্ধমানের তিন বিধানসভার রিটার্নিং অফিসার বদল
- আসানসোলে আদিবাসী যুবকের রক্তাক্ত দেহ উদ্ধার, খুনের অভিযোগ পরিবারের, চাঞ্চল্য

