DAV HS Asansol : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आर्य समाज संचालित डीएवी हायर सेकेंडरी विद्यालय में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद समेत विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इस दौरान ताइक्वांडो तथा आकर्षक ड्रिल का प्रदर्शन विद्यार्थियों ने किया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।











इस अवसर पर स्कूल के सचिव जगदीश प्रसाद केडिया ने कहा कि आर्य समाज संचालित तीनों स्कूलों का आज शिल्पांचल में सुनाम है। तीनों स्कूलों में पांच हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाना है। जीवन में जिस तरह से पढ़ाई आवश्यक है, उसी तरह खेलकूद भी जरूरी है।


इस अवसर पर आर्य कन्या के अध्यक्ष नथमल शर्मा, महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ,उद्योगपति विजय शर्मा, शिक्षक प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, पार्षद राजेश तिवारी मनोज केडिया, जवाहरलाल संघवी बृजेंद्र बहादुर सिंह, अशोक कुमार ,राममिलन पांडे, ओमकार दास, सुनील ठाकुर, महेश चंद्र, अनन्या ठाकुर आदि उपस्थित थे।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


