दीदी का सुरक्षा कवच अभियान जल्द, मंत्री ने की बैठक
बंगाल मिरर, आसनसोल : रविवार को आसनसोल के राहा लेन मोड़ स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में तृणमूल कांग्रेस की एक संगठनिक बैठक की गई। मौके पर राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक, टीएमसी जिला चेयरमैन उज्जवल चटर्जी, जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, , अल्पसंख्यक सेल के सैयद मोहम्मद अफरोज, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, सुब्रत अधिकारी सहित आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के कई पार्षद सहित विभिन्न ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित थे।














मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि बहुत जल्द पश्चिम बर्दवान जिला में दीदीर सुरक्षा कवच अभियान की शुरुआत होने जा रही है। संभवत आगामी सप्ताह से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसी की रूपरेखा बनाने के लिए रविवार इस बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में जिन मुद्दों पर फैसले लिए जाएंगे। वह रिपोर्ट कोलकाता भेजी जाएगी और उसके बाद कहां पर दीदी सुरक्षा कवच अभियान चलाया जाएगा। इसकी तारीख तय होंगी।
- रामनवमी पर बर्नपुर में पगड़ी वितरण, गणमान्य लोग सम्मानित
- নাকা তল্লাশি চলাকালীন বাস থেকে প্রচুর পরিমাণে মদ বাজেয়াপ্ত
- Mamata Banerjee Durgapur पहुंची, खांद्रा में सभा कल
- দুর্গাপুরে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , শনিবার রানিগঞ্জ বিধানসভার খান্দ্রাতে জনসভা
- Poll 2026 : Paschim Bardhaman में 14 हजार मतदान कर्मी : डीएम

