Durgapur में ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में फायरिंग
बंगाल मिरर, एस सिंह, दुर्गापुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस से 11 दिनों से अरविंद भगत हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में उलझी थी कि अब दुर्गापुर सिटी सेंटर के बीच अंबुजा कॉलोनी में फायरिंग को लेकर सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार गोलीबारी कोयला के अवैध कारोबार में वर्चस्व के संघर्ष के कारण हुई है।














सूत्रों के अनुसार अंबुजा कॉलोनी में रविवार रात लगभग 9.30 बजे कॉलोनी नंबर 19 स्ट्रीट में स्थानीय लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर जाकर एक गोली का खोखा बरामद किया है। बताया जाता है कि दूसरी गोली की तलाश की जा रही है। इस घटन के बाद पुलिस पूरे शहर में छापामारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार रितेश सिंह के ट्रांसपोर्ट कार्यालय में गोली चली। मौके पर एसपी तथागत पांडेय पहुंचे। उन्होंने पत्रकारो से कहा कि घटना की जांच हो रही है। ट्रांसपोर्ट कार्यालय में गोली चली है। बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- আসানসোলে মাদক সহ তিনজন গ্রেপ্তার, দেড় লক্ষ টাকা উদ্ধার
- পাণ্ডবেশ্বরে মর্মান্তিক দুর্ঘটনা , ট্রাফিক ব্যবস্থার গাফিলতিতে সরব স্থানীয়রা
- Asansol: ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, डेढ़ लाख नकद बरामद
- Asansol Sikh Welfare Society और Asansol Central Gurudwara Prabandhak Committee द्वारा शहीद दिवस पर विभिन्न आयोजन
- আসানসোল দক্ষিণে প্রচারে চপ ভেজে মমতা সরকারকে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের

