Durgapur में ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में फायरिंग
बंगाल मिरर, एस सिंह, दुर्गापुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस से 11 दिनों से अरविंद भगत हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में उलझी थी कि अब दुर्गापुर सिटी सेंटर के बीच अंबुजा कॉलोनी में फायरिंग को लेकर सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार गोलीबारी कोयला के अवैध कारोबार में वर्चस्व के संघर्ष के कारण हुई है।














सूत्रों के अनुसार अंबुजा कॉलोनी में रविवार रात लगभग 9.30 बजे कॉलोनी नंबर 19 स्ट्रीट में स्थानीय लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके पर जाकर एक गोली का खोखा बरामद किया है। बताया जाता है कि दूसरी गोली की तलाश की जा रही है। इस घटन के बाद पुलिस पूरे शहर में छापामारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार रितेश सिंह के ट्रांसपोर्ट कार्यालय में गोली चली। मौके पर एसपी तथागत पांडेय पहुंचे। उन्होंने पत्रकारो से कहा कि घटना की जांच हो रही है। ट्रांसपोर्ट कार्यालय में गोली चली है। बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस की डीडी का अभियान जामुड़िया में परित्यक्त क्वार्टर से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
- दुर्गापुर के कई होटलों में अग्निशामक यंत्र नहीं दमकल विभाग ने दिया नोटिस
- দুর্গাপুরের একাধিক হোটেলে নেই অগ্নিনির্বাপক যন্ত্র নোটিশ দিলো দমকল
- আসানসোল দুর্গাপুর পুলিশের ডিডির অভিযান জামুড়িয়ায় পরিত্যক্ত কোয়ার্টারে অবৈধ অস্ত্রের বিশাল ভাণ্ডারের হদিশ
- দুর্গাপুরে অন্নপূর্ণা যোজনা থেকে বঞ্চনার অভিযোগ, মহকুমাশাসক দপ্তরের সামনে মহিলাদের রাস্তা অবরোধ, বিক্ষোভ






