ASANSOL

BREAKING : ASANSOL में पीटकर वृद्ध की हत्या, प्रेमी-प्रेमिका पर आरोप, फरार

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi ) BREAKING : ASANSOL में पीटकर वृद्ध की हत्या, प्रेमी-प्रेमिका पर आरोप, फरार। आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत आराडांगा इलाके में एक विवाद को केन्द्र कर पीट-पीटकर वृद्ध की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि स्थानीय युवती और उसके प्रेमी ने मिलकर वृद्ध की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम अमर सिंह बताया जा रहा है। खबर पाकर पुलिस एवं पार्षद के पति मौके पर पहुंचे हैं। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। आरोपी के परिजन आरोपियों पर लगे आरोपों से इंकार कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक अमर सिंह यूनियन नेता बताया जाता है वह लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस से भी जुड़े रहें व तृणमूल कांग्रेस असंगठित मजदूर यूनियन के नेता भी थे काफी समय तक वह कोयला मजदूर कांग्रेस से भी जुड़े रहे इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है वहीं आरोपी फरार बताए जा रहे हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है लोगों की मांग है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाए

file photo
Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *