ED RAIDS IN JHARKHAND : 4 जिलों मे करवाई, कारोबारी इजहार अंसारी और पूर्व अधिकारी के घर से 3.5 करोड़ कैश मिले
बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता ः झारखंड के राँची, राँची, पलामू, रामगढ़ सहित हजारीबाग मे ईडी की अलग -अलग टीम एक साथ छापेमारी कर रही है, जिस छापेमारी मे टीम को हजारीबाग स्थित व्यवसायी इजहार अंसारी के घर से साढ़े तीन करोड़ कैश मिले हैं, ईडी सूत्रों की अगर माने तो यह कारवाई झारखंड की पूर्व आईएस अधिकारी पूजा सिंघल और वीरेन राम के करीबियों के ठिकानों पर चल रही है, निलंबीत आईएएस पूजा सिंघल के करीबियों पर अब ईडी अपनी सिकंजा कसना शुरू कर चुकी है, उधर पूजा सिघल के करीबी एक माइनिंग इंजिनियर के घर पर भी ईडी ने अपनी दबिश दी है।














वहीं झारखंड के खनिज विकास निगम लिमिटेड के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर सह माईनस मैनेजर अशोक सिंह के राँची हरमू स्थित आवास पर भी छापेमारी चल रही है, पूजा सिंघल के कार्यकाल मे कॉन्ट्रेक्ट पर बहाल हुए अशोक सिंह ने पूजा सिंह के साथ मिलकर जमकर काली कमाई की थी, ईडी अशोक सिंह को लेकर लगातार जानकारियां जुटा रही थी, जैसे ही ईडी ने अशोक सिंह के खिलाफ पूरी जानकारियां इकठ्ठा की ठीक उसके बाद टीम ने उनके ठिकानो पर अपनी दबिश दे दी, पूजा सिंघल बदौलत अशोक सिंह ने कई संपत्तियां बनाई है अपनी पत्नी के नाम पर भी माइंस लीज पर ली है, जो माइंस पलामू इलाके मे है, माइंस कमिश्नर के पद पर जबतक पूजा सिंघल बनी रही तब तक अशोक सिंह की माइंस विभाग मे तुती बोलती रही,
सूत्रों की अगर माने तो पूजा सिंघल की गिरफ़्तारी के बाद से ही मामले से जुड़े कई डोकॉमेंट इकठ्ठा किये जा रहे थे, जिसके पूरे होने के बाद ईडी द्वारा करवाइयां चल रही हैं, ईडी रिमांड पर चल रहे ग्रामीण विकाश विभाग के चीफ इंजिनियर वीरेंदर राम के भी कई ठिकानो पर छापेमारी चल रही है, (ED RAIDS IN JHARKHAND ) ईडी सूत्रों की अगर माने तो वीरेंदर राम 100 करोड़ रुपए से ऊपर की हेरा फेरी कर चुके हैं, पूजा सिंघल के द्वारा की गई काली कमाई के हेर फेर करने वालों मे उनके सीए सुमन कुमार थे, जिनकी गिरफ़्तारी के बाद ही पूजा सिंघल भी गिरफ्तार हुई, सुमन कुमार के घर से उनकी गिरफ़्तारी के समय 16 करोड़ रुपए पहले ही बरामद हो चके हैं, अवैध खनन मामले मे अभी फिलहाल पूजा सिंघल जमानत पर हैं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनको अंतरिम जमानत मिली है, पर जिस तरह उनसे जुड़े लोगों की पोल अब धीरे -धीरे खुलरही है ठीक वैसे वैसे अब पूजा सिंघल की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं,
