आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से आसनसोल के एसबी गोरई रोड स्थित पार्वती मैरिज हॉल में सोमवार संध्या होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होली की बधाई दी।मौके सभी ने होली को लेकर अपने वक्तव्य रखा।














होली मिलन समारोह में संगठन के सलाहकार सचिन राय, अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सचिव विनोद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल सिंह कीर, राजेंद्र सिंह बग्गा, स्वपन चौधरी, उज्ज्वल राय, मनोज साहा, मनोज तोदी, श्रवण अग्रवाल, अमन माखरिया सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिन राय एवं बिनोद गुप्ता ने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व्यवसाइयों का एक संगठन है। व्यवसाइयों के हित के साथ सामाजिक कार्य भी करता है। सामाजिक रुप से यह संगठन हमेशा लोगों से जुड़ा रहना चाहता है। यही वजह है कि होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।
मौके पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी व सदस्य के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग उपस्थित थे, जो एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र आर्थिक विकास के साथ साथ सामाजिक विकास के लिए हमेशा प्रयास किया जाता है।
- Mamata Banerjee का आक्रामक रुख, SIR और चुनाव आयोग पर फिर बोला हमला, दंगा के लिए ठहराया जिम्मेदार
- রানিগঞ্জের জনসভায় আক্রমণাত্মক মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , রঘুনাথগঞ্জে বিজেপি দাঙ্গা করিয়েছে, এসআইআর নিয়ে কমিশনকে আবারও তোপ
- Mamata Banerjee की मंच से सख्ती, हरे राम सिंह को बेटे को लेकर दी चेतावनी
- रामनवमी पर बर्नपुर में पगड़ी वितरण, गणमान्य लोग सम्मानित
- নাকা তল্লাশি চলাকালীন বাস থেকে প্রচুর পরিমাণে মদ বাজেয়াপ্ত

