National

Padma Awards 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किए पद्म पुरस्कार, देश के नायकों को मिला सम्मान

Padma Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किए पद्म पुरस्कार, देश के नायकों को मिला सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए 54 पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। उन्होंने तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और 47 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, गृह मंत्री अमित शाह, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार द्वारा जिन 106 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई, उनमें छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्मश्री हैं। मुलायम सिंह यादव, जाकिर हुसैन, केएम बिड़ला और सुधा मूर्ति इस साल 106 पद्म पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं।

कुमार मंगलम बिड़ला सहित कई दिग्गज हुए सम्मानित

राष्ट्रपति मुर्मू ने सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। वास्तुकला के क्षेत्र में प्रोफेसर बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। सुमन कल्याणपुर को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण और आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष – कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

अध्यात्म और साहित्य में इन्हें मिला पुरस्कार राष्ट्रपति ने कमलेश डी पटेल को अध्यात्म के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया। वे हार्टफुलनेस मूवमेंट के संस्थापक हैं और उन्होंने कान्हा शांति वनम का विकास किया है, जो दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्रों में से एक है। उन्होंने कपिल कपूर को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया। उन्हें भारतीय ज्ञान प्रणालियों को एकीकृत करके और समर्पित संस्थानों की स्थापना करके उच्च शिक्षा को स्वदेशी बनाने के लिए जाना जाता है।

इनके अलावा ये रहे शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2023 के लिए 54 पद्म पुरस्कारों में चिंतलपति वेंकटपति राजू, बंदी रामकृष्ण रेड्डी, मंगला कांता रॉय, मनोरंजन साहू, कोटा सच्चिदानंद शास्त्री, गुरचरण सिंह, जी. वेलुचामी, कर्मा वांग्चु, लक्ष्मण सिंह, प्रकाश चंद्र सूद, नेहुनुओ सोरही, एस. सुब्बारमन, विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, धनीराम टोटो और गुलाम मोहम्मद जाज आदि शामिल हैं।

पद्म पुरस्कारों के बारे में जरूरी जानकारी…

पद्म पुरस्कार- देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक है, जो तीन श्रेणियां में प्रदान किए जाते हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार शामिल है। ये पुरस्कार विभिन्न विषयों / गतिविधियों के क्षेत्रों में दिया जाता है, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा, आदि। इन पुरस्कारों में ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्मश्री’ सम्मान से सम्मानित किया जाता है। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। इस बार भी इन पद्म पुरस्कार 2023 की घोषणा की गई है।

वर्ष 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कार

वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों की सूची में 19 महिलाएं और विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं। पुरस्कारों का विवरण पद्म पुरस्कार पोर्टल padmaawards.gov.in.पर उपलब्ध है। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पुरस्कार विजेताओं की सूची को देखी जा सकती है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!