ASANSOL

Asansol : रेलवे ने 5 तक दिया जमीन खाली करने का नोटिस, डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi )  रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बर्न स्टैंडर्ड की जमीन पर रहनेवाले लेगों को आवास खाली करने का निर्देश दिया है।आसनसोल के बर्नपुर, रानीगंज में भी यह नोटिस दिया गया था  जिसके बाद से वहां रहनेवाले हजारों परिवार के सिर से छत छिन जाने का  खतरा मंडरा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर भी सियासत गरमा गई है। टीएमसी नेता भाजपा विधायक को कठघरे में खड़े कर केन्द्र पर निशाना साध रहे हैं। रेलवे के नोटिस के विरोध में आज डीआरएम कार्यालय पर लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया।

प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि बर्नपुर नीमतल्ला में बर्न स्टैंडर्ड की जमीन 5 तारीख तक खाली करने का फरमान रेलवे ने जारी किया है। ऐसे में वह लोग कहां जायेंगे। यहां दशकों से उनके परिवार रहते हैं। रेलवे कह रही है कि कंपनी ने जमीन उन्हें बेच दी है। इसलिए रेलवे जमीन अपने कब्जे में ले रही है।

आज यहां दो से तीन हजार आदमी हैं। इस फैक्ट्री को बनाने वाले इनके पूर्वज ने खून पसीना बहा कर इस फैक्ट्री को बचाया। इसलिए केंद्र सरकार को उन्हें यहां रहने का अधिकार देना होगा। रेलवे कारखाने को बचाने के लिए कुछ नहीं कर रही है। वहीं जमीन पर कब्जा जमाने के लिए आतुर है।

Leave a Reply