Burnpur से छात्र शुभम अग्रवाल लापता, परिजन परेशान
बंगाल मिरर, बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत रामबांध स्थित निवासी कपड़ा व्यापारी मनोज अग्रवाल का 15 वर्षीय पुत्र शुभम अग्रवाल रविवार की दोपहर से ही लापता है। उसके रहस्यमय ढंग से लापता होने के 24 घंटे से भी अधिक बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस संबंध में परिजनों ने हीरापुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत की है।




बताया जाता है कि शुभम बर्नपुर बायज हाई स्कूल के कक्षा नौंवी का छात्र है। शुभम के चाचा संजीव अग्रवाल ने बताया कि शुभम दोपहर एक बजे अपनी मां को कहकर गया था कि वह कुछ देर बाद वापस लौट आयेगा लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसके मोबाइल पर फोन किये जाने पर उसका मोबाइल स्विच आफ आ रहा था। उसका पता लगाने के लिए सभी दोस्तों, रिश्तेदारों तथा परिचितों के पास जाकर पूछताछ भी की गई लेकिन सोमवार की शाम तक उसका सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं पुलिस प्रशासन भी उसका सुराग हासिल करने के लिए मोबाइल नंबर के साथ उसके दोस्तों तथा परिचितों से संपर्क कर रही है।
- Asansol Centrum Mall में पुलिस का विशेष अभियान असामाजिक तत्वों में दहशत
- Asansol : पानी के लिए जनता जीटी रोड पर, पार्षद को घेरा
- তৃণমূল কংগ্রেস এর বাংলার ভোট রক্ষা অভিযান কর্মসূচির বিশেষ সভা
- আসানসোলে ” আমাদের পাড়া আমাদের সমাধান ” শিবির পরিদর্শনে মহকুমাশাসক
- আসানসোলের ১১৭ টি স্কুলের ৬৭৫ জন কৃতি পড়ুয়াকে সম্বর্ধনা