Burnpur से छात्र शुभम अग्रवाल लापता, परिजन परेशान
बंगाल मिरर, बर्नपुर : हीरापुर थाना अंतर्गत रामबांध स्थित निवासी कपड़ा व्यापारी मनोज अग्रवाल का 15 वर्षीय पुत्र शुभम अग्रवाल रविवार की दोपहर से ही लापता है। उसके रहस्यमय ढंग से लापता होने के 24 घंटे से भी अधिक बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस संबंध में परिजनों ने हीरापुर थाना में गुमशुदगी की शिकायत की है।














बताया जाता है कि शुभम बर्नपुर बायज हाई स्कूल के कक्षा नौंवी का छात्र है। शुभम के चाचा संजीव अग्रवाल ने बताया कि शुभम दोपहर एक बजे अपनी मां को कहकर गया था कि वह कुछ देर बाद वापस लौट आयेगा लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसके मोबाइल पर फोन किये जाने पर उसका मोबाइल स्विच आफ आ रहा था। उसका पता लगाने के लिए सभी दोस्तों, रिश्तेदारों तथा परिचितों के पास जाकर पूछताछ भी की गई लेकिन सोमवार की शाम तक उसका सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं पुलिस प्रशासन भी उसका सुराग हासिल करने के लिए मोबाइल नंबर के साथ उसके दोस्तों तथा परिचितों से संपर्क कर रही है।
- দিনে দুবার কাজ করার নির্দেশ প্রতিবাদে বার্নপুরের বোরো অফিসে বিক্ষোভ পুরনিগমের সাফাই কর্মীদের
- हाइजैक कंटेनर मामले में कांकसा पुलिस को बड़ी सफलता, झारखंड से 1.20 करोड़ रुपये के गारमेंट्स बरामद, दो गिरफ्तार
- হাইজ্যাক হওয়া কনটেনারের সূত্র ধরে সাফল্য কাঁকসা পুলিশের ঝাড়খণ্ড থেকে উদ্ধার ১ কোটি ২০ লক্ষ টাকার সামগ্রী, ধৃত দুই
- ईसीएल की जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, टीएमसी नेता विनोद नोनिया के कथित कार्यालय को किया ध्वस्त
- ECL-এর জমিতে অবৈধ নির্মাণ, তৃণমূল নেতা বিনোদ নোনিয়ার কথিত কার্যালয়ে বুলডোজার


