गुटबाजी छोड़ पार्टी के लिए कार्य करें : नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में पश्चिम बर्धमान ज़िला टीएमसी संगठन की एक सभा हुई। यहां दुर्गापुर से विधायक और राज्य के मंत्री प्रदीप मजूमदार , आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक, पश्चिम बर्धमान ज़िले के नव नियुक्त अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती आईएनटीटीयूसी के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस चेयरमैन उज्जवल चटर्जी सहित पश्चिम बर्दवान जिले के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे इसके अलावा कई पार्षद भी यहां मौजूद रहे।




पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में यह पहली बैठक थी जहां पर आने वाले समय में जिले में पार्टी को कैसे और मजबूत किया जाए इस को लेकर चर्चा हुई आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भी यहां पर गहन विचार विमर्श हुआ और नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने अपने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि बिना किसी गुटबाजी के वह आने वाले चुनाव में जी तोड़ मेहनत करें इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले का प्रभार संभालने के बाद उन्होंने आज पहली बार अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया यहां पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बिना किसी भेदभाव के पार्टी को आगे ले जाने की हिदायत दी गई ।
उन्होंने कहा कि उनका काम रहेगा कि पार्टी को एकजुट करना और ममता बनर्जी जिस तरह से जनकल्याणकारी परियोजना चला रही हैं उनको लोगों तक पहुंचाना जिससे कि आने वाले समय में इस जिले में पार्टी और मजबूत हो वही पंचायत चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा कि उनका पूरा भरोसा है कि जिस तरह से ममता बनर्जी के जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पश्चिम बर्दवान जिले के लोगों को भी मिला है राज्य सरकार के विकास कार्य को देखते हुए पश्चिम बर्दवान जिले की जनता पंचायत चुनाव में टीएमसी को ही आशीर्वाद देगी । वहीं पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए एक और सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के कहे अनुसार पूरी तरह से बिना किसी आतंक के माहौल में होगा जहां सभी राजनीतिक दल बिना किसी भय के चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि यहां विभिन्न मतों के दल चुनाव में हिस्सा लेते है। लोकतंत्र का असली मजा सबके साथ आता है। वहीं उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के लिए कहा कि वह ऐसे नेता नही है जो फूलों के गुलदस्ते तथा मिठाई से संतुष्ट हो। क्योंकि फुल मुरझा जाते है ज्यादा मिठाई खाने से शुगर ही जाता है। वह चहते हैं कि टीएमसी का हर कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर ममता बैनर्जी और अभिषेक बनर्जी के सपनो को साकार करने की कोशिश करें।
- বিদ্যুৎ বিভ্রাট পথ অবরোধ করে বিক্ষোভ, ক্ষুব্ধ গ্রামবাসীদের
- এক বাইকের খোঁজে ৫ বাইক উদ্ধার, দুর্বল লক চোরেদের টার্গেট
- বার্নপুরে দামোদরে ভেঙে পড়লো পিএইচইর পাইনলাইনের ব্রিজ, বিস্তীর্ণ এলাকায় সরবরাহে বিঘ্ন ঘটার আশঙ্কা
- আসানসোলে পাপ্পু ও বিবেকের বালিঘাটে পুলিশের হানা
- Breaking : पाइपलाइन पुल गिरा दामोदर में, पानी के लिए मचेगा हाहाकार