DURGAPUR

Durgapur Steel Plant Accident : मालगाड़ी के धक्के से ट्रक के उड़े परखच्चे

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दुर्गापुर स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के दुर्गापुर स्टील प्लांट ( Durgapur Steel Plant ) में आज एक भीषण हादसा हो गया रेलवे ट्रैक के बीच खड़ी मेंटेनेंस ट्रक को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। हालांकि चालक ने समझदारी दिखाई और टक्कर लगने के दौरान ही कूद कर बच गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

इस दुर्घटना के कारण से रेलवे लाइन काफी देर तक बाधित रहा। क्रेन के मदद से ट्रक को रेलवे लाइन से हटाया गया है। डीएसपी प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दिया है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जायेगा उनपर कार्रवाई की जाएगी। 

दुर्गापुर स्टील प्लांट के रॉ मेटेरियल हैंडलिंग प्लांट में हादसा हुआ है। दोपहर साढ़े 12 बजे की घटना है। टना के बाद प्रबंधन ने सीजीएम व्हील एंड एक्सल निलय गुप्ता, जीएम सेफ्टी एके तिवारी के नेतृत्व में कमेटी बनाई है। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। 

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *