Thursday, July 23, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, July 23, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

ASANSOL KNU : 47 दिनों के बाद कुलपति पुलिसिया घेरे में घुसे

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के काजी नजरूल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ साधन चक्रवर्ती को हटाने की मांग पर पिछले 47 दिनों से विश्वविद्यालय परिसर में आंदोलन चल रहा है। मामला कोलकाता हाईकोर्ट तक पहुंच गया है कोलकाता हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह का आंदोलन अनिश्चितकाल तक नहीं चल सकता उन्होंने पुलिस को इस मामले में कार्यवाही करने की हिदायत दी है आज कड़ी पुलिसिया सुरक्षा घेरे के बीच वाइस चांसलर साधन चक्रवर्ती विश्वविद्यालय में अपने दफ्तर पहुंचे हालांकि इस समय भी आंदोलनकारियों ने अपना विरोध जारी रखा।

करीब डेढ़ महीने के बाद कुलपति विवि में प्रवेश कर पाये। यहां कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त थे। पुलिस के घेरे में उन्हें अंदर तक ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर आन्दोलनकारी नारेबाजी करते रहे। उल्लेखनीय है कि आज विवि में राज्यपाल के आने के भी संभावना थी। लेकिन वह नहीं आये।  भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विवि के शिक्षक, कर्मचारी तथा विद्यार्थियोंका एक गुट लगातार आन्दोलन कर रहा है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *