Burnpur : चेक बाउंस मामले में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार, बेल
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : हीरापुर थानान्तर्गत बर्नपुर न्यूटाउन इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को चेक बाउंस के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कल गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपी को कोर्ट से जमानत दे दी गई। हालांकि मामला अभी सातवें जेएम कोर्ट में लंबित है।











पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रधानाध्यापक को 2017 के चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार किया गया । प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उक्त प्रधानाध्यापक पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं।
- इंटक की बैठक श्रमिक आंदोलन मजबूती पर जोर
- SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार के. के. सिंह ने संभाला
- कुल्टी में चुनावी सरगर्मी तेज, भाजपा और तृणमूल के बीच आरोप-प्रत्यारोप
- पश्चिम बर्धमान के 9 विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिनों में 31 नामांकन दाखिल
- পশ্চিম বর্ধমান জেলার নয়টি বিধানসভায় তিনদিনে জমা পড়লো ৩১ টি মনোনয়ন

