ASANSOL

धेमोमेन कोलियरी में चैता का मंत्री ने किया उद्घाटन, प्रद्युम्न परदेसी और रोशन राज के बीच मुकाबला

बंगाल मिरर, आसनसोल: धेमोमैन कोलयरी चैता कमेटी के द्वारा रविवार की शाम चैता का महा मुकाबला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह महा मुकाबला प्रद्युम्न परदेसी जिला छपरा बिहार और रोशन राज जिला सिवान बिहार के बीच हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के कानून एवं मंत्री मलय घटक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि मलय घटक ने फीता काटकर महा चैता मुकाबला का उद्घाटन किया।इस मौके पर उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के कारण कोलयरियां बंद हो रही है, अथवा निजीकरण किया जा रहा है। इसका डटकर विरोध करना चाहिए।

इस मौके पर समाजसेवी कृष्णा प्रसाद, 58 नंबर वार्ड के पार्षद संजय नोनिया, बोरो चेयरमैन अनिमेष दास रविलाल टूडू पार्षद वकील दास, एडिशनल जीएम जेपी सिंह पूर्व पार्षद रोहित नोनिया उपस्थित थे। इस दौरान दोनों कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों का मन मोह लिया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *