ASANSOL

Asansol : 14 महीने का इंतजार खत्म, दोनों उपमेयर ने ली शपथ

आसनसोल नगर निगम राज्य का पहला निकाय बना जहां बने 2 उपमेयर

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम में 14 महीने बाद कानूनी पेचीदगियां खत्म हुई। आसनसोल के दो डिप्टी मेयर अभिजीत घटक और वसीमुल हक ने बुधवार को शपथ ली। आसनसोल के महापौर बिधान उपाध्याय ने आज सुबह 11:30 बजे आयोजित एक समारोह में दो उप महापौरों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर चेयरमैन अमरनाथ चट्टोपाध्याय, महापौर परिषद सदस्य, बोरो चेयरमैन एवं पार्षद उपस्थित थे। दो डिप्टी मेयर पिछले 14 महीनों से लगातार आसनसोल नगर निगम में काम कर रहे हैं। लेकिन चूंकि शपथ नहीं ली गई थी, इसलिए कानूनी पेचीदगियां थीं। अब यह नहीं रहा। अब 106 वार्डों में विकास का कार्य बेहतर तरीके से किया जायेगा। वहीं दोनों डिप्टी मेयर ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे हम निभाने की कोशिश करेंगे. हमारा एक लक्ष्य होगा, 106 वार्ड के लोगों को पूरी सेवाएं देना।


गौरतलब है कि, राज्य सरकार के कानून विभाग ने गुरुवार, 4 मई को दो डिप्टी मेयरों के बारे में एक राजपत्र अधिसूचना जारी की, क्योंकि वर्तमान राज्यपाल ने फाइल पर हस्ताक्षर किए थे। इस पर विभाग के प्रमुख सचिव के हस्ताक्षर होते हैं।
फरवरी 2022 में आसनसोल पूर्णिगम के 106 वार्डों में मतदान हुआ था। तृणमूल कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत से चुनाव जीता। फिर कुछ ही दिनों में विधान उपाध्याय को मेयर, अमरनाथ चट्टोपाध्याय को चेयरमैन और दो डिप्टी मेयर को पार्टी ने वार्ड नंबर 50 के पार्षद अभिजीत घटक और वसीमुल हक को वार्ड नंबर 26 का पार्षद घोषित कर दिया। आसनसोल नगर निगम राज्य में पहला बना जिसमें दो डिप्टी मेयर बने।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!